फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU CET on 13th and 14th May 2017

इस दिन होगा HPTU का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
HPTU CET on 13th and 14th May 2017

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एचपीसीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) का फाइनल शेड्यूल और परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी है। तकनीकी विवि 13 और 14 मई को कॉमन एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करेगा। विवि ने इस बार प्रदेश के बाहर के छात्रों को अपने यहां दाखिला देने के लिए जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में भी इस बार परीक्षा केंद्र बनाए हैं। तकनीकी विवि के अधीन सभी 43 महाविद्यालयों की दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही होगा। 

विज्ञापन


एमसीए और बी-फार्मेसी की सौ फीसदी सीटें प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी जाएंगी, जबकि बीटेक, एमटेक, एमबीए और एम-फार्मा में दाखिले के लिए एचपीसीईटी-2017 के अलावा राष्ट्र स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन, कैट और सी-मैट आदि में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी तरजीह दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन ही मान्य होंगे। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 1550 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 1400 रुपये निर्धारित की गई है। उधर, तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्रवेश परीक्षा 13 और 14 मई को जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ समेत प्रदेश के जिला मुख्यालय पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed