{"_id":"5f53b4e88ebc3e3a22397f13","slug":"hptu-btech-and-bpharmacy-students-exams-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे बीटेक, बी फार्मेसी के विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे बीटेक, बी फार्मेसी के विद्यार्थी
Sat, 05 Sep 2020 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर किसी भी बीटेक, बी फार्मेसी (इंटर मीडिएट सेमेस्टर) के विद्यार्थी को बिना परीक्षा के अगले सत्र में प्रमोट नहीं करेगा। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों के निदेशकों और प्रिंसिपलों के साथ ऑनलाइन बैठक की। कुलपति ने अक्तूबर और नवंबर महीने में सभी कॉलेज और हर शिक्षण संस्थान में परीक्षा केंद्र स्थापित कर ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने की तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विवि अंतिम सत्र और री-अपीयर विद्यार्थियों की तर्ज पर अगले महीने से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं करवाएगा। प्रो. बंसल ने कहा कि बेशक विवि ने विद्यार्थियों की अगले सत्र की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवा दी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पिछले सत्र की परीक्षा के बिना छात्रों को प्रमोट किया गया है। जल्द ही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होगा।
विज्ञापन
इंटर मीडिएट सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने के बाद ऑफलाइन प्रैक्टीकल परीक्षा भी लेगा। तकनीकी विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और फार्मेसी के विद्यार्थियों को परीक्षा के पाठ्यक्रम में 20 फीसदी तक छूट देने की योजना बना रहा है। यूजीसी और एआईसीटीई के आदेशों की पालना करते हुए तकनीकी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए परीक्षाएं करने का फैसला लिया है। कुलपति ने सभी संबंधित निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन विषय पर वेबिनार का आयोजन करने के निर्देश दिए। इसकी रिपोर्ट तकनीकी विवि को भेजनी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कुलपति ने विद्यार्थियों के लिए एफडीपी और इंडक्शन प्रोग्राम ऑनलाइन आयोजित करने की हिदायत दी। ऑनलाइन बैठक में तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता इंजीनियरिंग डॉ. धीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। वीसी ने कहा कि कुछ निजी संस्थानों की शिकायत मिली है, वह प्राध्यापकों को वेतन नहीं दे रहे हैं, तकनीकी विवि ने सभी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन कक्षाओं में लगे सभी शिक्षकों का ब्योरा तुरंत भेजने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी निजी संस्थान में खामियां पाई जाती हैं, तो तकनीकी विवि उस संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।