फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hptu affiliated colleges details

अब नोटिस बोर्ड पर मिलेगा तकनीकी कॉलेजों का ब्योरा

Wed, 29 Jun 2016 02:11 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
hptu affiliated colleges details
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश के सभी 43 महाविद्यालयों की सारी जानकारी संबंधित महाविद्यालय के सूचना बोर्ड पर मिलेगी। कॉलेज का नाम, संबद्धता अवधि, टीचिंग स्टाफ के नाम, उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यता समेत 11 विभिन्न बिंदुओं का ब्योरा अंकित होगा। सभी कॉलेजों के मुख्य गेट के सामने सूचना बोर्ड लगेंगे। यह जानकारी शिक्षण संस्थान को वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले संस्थान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से किसी प्रकार की जरूरी जानकारी नहीं छुपा पाएंगे। अब विद्यार्थियों को बिना मांगे संस्थान की जानकारी सूचना बोर्ड पर ही मिलेगी। हाईकोर्ट ने इस संबंध में प्रदेश शिक्षा विभाग को आदेश किए हैं।
विज्ञापन


विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस बारे में टेक्निकल यूनिवर्सिटी को आदेश दे दिए हैं। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने भी ऑर्डर की कॉपी मिलते ही प्रदेश में उनके अधीन चल रहे इंजीनियरिंग, फार्मेसी, बिजनेस और कंप्यूटर साइंस कॉलेजों को 5 जुलाई तक सारी जानकारी सूचना बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना बोर्ड पर यह जानकारी मिलेगी
1. ब्रांच वाइज फैकल्टी, स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव।
2. इन्फ्रास्ट्रक्चर का विवरण। इसमें लैब, लाइब्रेरी, क्लासरूम, सेमीनार हॉल, प्रशासनिक कार्यालय और डिस्पेंसरी।
3. एफिलिएशन सर्टिफिकेट।
4. विभिन्न विभाग और ब्रांच में इंटरनशिप और प्लेसमेंट की जानकारी।
5. कोर्स वाइज फीस।
6. पीटीए सदस्यों के नाम, पते और मोबाइल नंबर।
7. ट्रांसपोर्ट सुविधा।
8. संस्थान की स्थापना और उपलब्धियां।
9. छात्रवृत्तियों की उपलब्धता पूरी जानकारी सहित।
10. कॉलेज के पुराने छात्रों की जानकारी टेलीफोन सहित।
11. एक्सट्रा को-करिकुलर एक्टिविटीज का विवरण।

प्रदेश में ये 43 कॉलेज दे रहे शिक्षा
प्रदेश 18 इंजीनियरिंग, 14 बी-फार्मेसी और 11 एमबीए समेत कुल 43 कॉलेज चल रहे हैं। प्रदेश में चार इंजीनियरिंग कॉलेज सरकारी, जबकि 14 निजी क्षेत्र में चल रहे हैं। प्रदेश में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक्ल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमाबाइल में इंजीनियरिंग होती है।


हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के सभी तकनीकी कॉलेजों को गेट के सामने सूचना बोर्ड लगाने के आदेश दिए हैं। महाविद्यालयों को 5 जुलाई तक इन पर अमल करना होगा। इसके बाद कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा। -विनय कुमार, रजिस्ट्रार, टेक्निकल यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed