फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU admission in architechture on basis of entrance test

प्रवेश परीक्षा की मेरिट पर ही मिलेंगे आर्किटेक्चर में दाखिले

Mon, 26 Feb 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
HPTU admission in architechture on basis of entrance test

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन नगरोटा बगवां में चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में इस बार दाखिले प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर होंगे।

विज्ञापन


इस परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। देशभर में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए हिमाचल में केवल हमीरपुर में एकमात्र परीक्षा केंद्र होगा।
विज्ञापन


स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां ने भी विद्यार्थियों के वर्ष 2018-19 के सत्र में दाखिले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते वर्ष ही प्रदेश में एकमात्र सरकारी क्षेत्र में यह शिक्षण संस्थान नगरोट बगवां में खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इस संस्थान में 40 सीटें स्वीकृत हैं। पांच वर्षीय कोर्स बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की सभी 40 सीटें कॉमन प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही भरी जाएंगी।

उधर, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि जो विद्यार्थी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वह 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। दाखिले के बारे में जागरूक करने के लिए प्रदेशभर के शिक्षा उपनिदेशकों को पत्र लिखे गए हैं, जिससे कोई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि देशभर में स्मार्ट सिटी का निर्माण शुरू हो रहा है, जिसके चलते आने वाले समय में आर्किटेक्ट की मांग बढ़ने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed