HPTU: 15 को नहीं अब दिसंबर में इस दिन होगी 7वें सेमेस्टर की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर बीटेक पुराने सेमेस्टर में सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 5 दिसंबर को लेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि विवि ने गलती से सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 दिसंबर को दर्शा दी थी, जिसे अब सुधार लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष पहले सेमेस्टर, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्व की डेटशीट के मुताबिक ही रहेंगी।
इन परीक्षाओं की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहले सेमेस्टर, तीसरे, पांचवें और सातवें रेगुलर सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की जा रही हैं। इस शेड्यूल के बीच पुराने सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होंगी, जबकि आठवें सेमेस्टर स्पेशल चांस की परीक्षाएं 22 से 30 नवंबर के बीच होंगी।
उन्होंने प्रदेश भर के महाविद्यालयों के प्रबंधकों और कॉलेज स्टाफ से वार्षिक परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने के लिए व्यापक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रो. पटियाल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए जेनरेटर
और ऑनलाइन प्रश्नपत्र के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन और अच्छी क्वालिटी के प्रिंटर की व्यवस्था होना अनिवार्य है। इसके अलावा अगर किसी परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान नकल करता हुआ या नकल करवाता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीयू में पीएचडी एंट्रेस अब 11 दिसंबर को
कांगड़ा के शाहपुर स्थित केंद्रीय विवि में सत्र 2017 पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा अब 4 के बजाय 11 दिसंबर को होगी। दरअसल पूर्व में सीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 4 दिसंबर को निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इग्नू की ओर
से भी एक ही दिन पीएचडी एंट्रेंस होने की सूचना पर सीयू की ओर से पीएचडी एंट्रेंस की तिथि को बदल दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।