{"_id":"5bbc8cb9867a5528534e9a19","slug":"hptet-tgt-arts-results-2018-by-hpbose-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाला है टीजीटी आर्ट्स, जेबीटी टेट रिजल्ट, हजारों अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आने वाला है टीजीटी आर्ट्स, जेबीटी टेट रिजल्ट, हजारों अभ्यर्थी कर रहे हैं इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टीजीटी आर्ट्स टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के 36 हजार और जेबीटी टेट के करीब नौ हजार अभ्यर्थियों को परिणाम इसी हफ्ते घोषित करेगा। इसके अलावा पंजाबी टेट के 463 अभ्यर्थियों का परिणाम भी इस सप्ताह आएगा। इससे पूर्व बोर्ड ने सोमवार को पांच विषयों का परिणाम घोषित किया था। टीजीटी आर्ट्स, जेबीटी और पंजाबी टेट का परिणाम घोषित नहीं हुआ।
विज्ञापन
टीजीटी आर्ट्स के प्रश्नपत्रों में पाई गई खामियों के चलते बोर्ड प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की अपने स्तर पर जांच कर रहा है। टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा वाले दिन कई परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों में गलतियों की शिकायतें मिली थीं। इसमें कई प्रश्नपत्रों में एक ही प्रश्न दो बार पूछे गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्रों में गलतियां पाई गई थीं। उनसे बोर्ड ने प्रश्नपत्र और आंसर-शीट की कार्बन कापी बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा था। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स, जेबीटी और पंजाबी टेटे का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
टीजीटी आर्ट्स टेट के लिए 36707 को रोल नंबर जारी किए गए थे, जबकि जेबीटी टेट के लिए 9047 और पंजाबी टेट के लिए 463 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने रोलनंबर जारी किए थे।
बोर्ड ने बनाया परिणाम देने में रिकॉर्ड
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) परिणाम घोषित करने में भी रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पूर्व टेट का परिणाम काफी देरी से आता था। तीन से छह माह तक का समय परिणाम आने में लग जाता था। इस बार एक माह के अंदर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड बनाया है।