{"_id":"601c0a6eb7103174ac4039b1","slug":"hptet-teacher-eligibility-test-will-be-held-again-in-april-may-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अप्रैल-मई में फिर होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल: अप्रैल-मई में फिर होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा
Thu, 04 Feb 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अप्रैल-मई में फिर से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगेगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक-दो माह में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब वर्ष में दो बार टेट का आयोजन करता है। यह टेट मई-जून और अक्तूबर-नवंबर के बीच करवाया जाता है।
विज्ञापन
वर्ष 2021 की पहली छमाही में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड ने खाका बनाना तैयार कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च में टेट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदनों से संबंधित खाका बनाने में शिक्षा बोर्ड जुट गया है।
विज्ञापन