HPSSC: इस दिन होगी स्टोरकीपर और जेई की लिखित परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टोरकीपर पोस्ट कोड नंबर 516 और जेई मेकेनिकल पोस्ट कोड नंबर 493 के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। स्टोरकीपर की परीक्षा 16 अक्तूबर को सुबह 10 से 12 बजे, जबकि जेई मेकेनिकल की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे के बीच प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
आयोग के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के परीक्षा से संबंधित रोलनंबर और एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड अपलोड न हुआ है तो वह अपना रोलनंबर सहित अपना नवीनतम फोटो, आधार कार्ड और आवेदन फार्म की कापी लेकर परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकता है।
तीन को होंगे कंप्यूटर प्रोग्रामर और हार्डवेयर के साक्षात्कार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में भरे जा रहे बाइंडर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, कंप्यूटर हार्डवेयर के पदों की हो रही भर्ती के लिए तीन अक्तूबर को साक्षात्कार होंगे। लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को डाक, ई-मेल और फोन के माध्यम से सूचना जारी कर दी है।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार के लिए जारी प्रवेश पत्र में दर्शाए गए दस्तावेजों की मूलप्रति, एक छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।