{"_id":"61992c0b594b1c0c833c7bff","slug":"hpsssb-hamirpur-declared-result-of-junior-scale-stenographer-and-electrician","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Sat, 20 Nov 2021 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:41 PM IST
सार
योग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 60 अभ्यर्थियों का चयन आगामी स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। स्किल टेस्ट 24 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-831 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के तीन पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 11 सितंबर 2021 को लिखित परीक्षा ली। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 60 अभ्यर्थियों का चयन आगामी स्किल टेस्ट के लिए किया गया है। स्किल टेस्ट 24 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-901 इलेक्ट्रीशियन के दो पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 9 अभ्यर्थियों का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा 9 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में होगी। मूल्यांकन परीक्षा के लिए 901000123, 901000175, 901000219, 901000319, 901000342, 901000430, 901000499, 901000624 और 901000694 रोलनंबर का चयन किया गया है।
विज्ञापन