फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc yet not declared dates for skill test for the posts of junior office assistant

JOA: आवेदन के डेढ़ साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया अधूरी

Mon, 03 Oct 2016 11:35 AM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
hpssc yet not declared dates for skill test for the posts of junior office assistant

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों भरने की प्रक्रिया डेढ़ साल में भी पूरी नहीं कर पाया है। यह लिखित परीक्षा के परिणाम तक ही सीमित है। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुए चार माह होने को हैं, लेकिन अभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1389 पदों को भरने के लिए पहली फरवरी 2015 को आवेदन मांगे। हालांकि, इसके बाद आवेदन मांगने की तिथियां बढ़ाई भी गईं। करीब 21 हजार अभ्यर्थियों ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदन किया। लिखित परीक्षा 10 अप्रैल को हुई। 

विज्ञापन

स्किल टेस्ट न होने से प्रदेश के करीब 16 हजार अभ्यर्थी असमंजस में

hpssc yet not declared dates for skill test for the posts of junior office assistant

इसका परिणाम 21 जून, 2016 को घोषित किया गया। करीब 16 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की। परीक्षा का परिणाम घोषित हुए चार माह होने को हैं, लेकिन अभी तक आयोग परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट नहीं ले पाया है। ऐसे में परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में हैं। 

अभ्यर्थियों ने चयन आयोग के अधिकारियों से स्किल टेस्ट जल्द करवाने की मांग की है। उधर, आयोग के सचिव विजय कुमार का कहना है कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते स्किल टेस्ट करवाने में परेशानी आई है। जल्द ही स्किल टेस्ट की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed