फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc yet not completed jail superintendent and youth organiser recruitment

HPSSC: आवेदन को हो गया एक साल, छंटनी परीक्षा अभी तक नहीं

Wed, 28 Jun 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Jun 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
hpssc yet not completed jail superintendent and youth organiser recruitment

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने एक साल पहले तीन विभागों में भर्तियों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक छंटनी परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया है। इसके चलते परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी असमंजस में हैं। आयोग ने जून 2016 को पोस्ट कोड 520 के तहत पुलिस विभाग में जेल अधीक्षक के पदों के लिए और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में पोस्ट कोड 526 के तहत यूथ आर्गेनाइजर के पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


साथ ही पोस्ट कोड 549 के तहत लिपिक के पदों के लिए भी आवेदन मांगे थे। प्रदेश भर से युवाओं ने सारी औपचारिकताएं पूरी करते हुए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन किया था। लेकिन आवेदन के एक साल बीत जाने के बाद भी आयोग छंटनी परीक्षा का आयोजन नहीं कर पाया है। इसके चलते अधिकतर बेरोजगार युवक परेशान हैं।
विज्ञापन


कई युवक भर्ती परीक्षा के इंतजार में अन्य पदों के लिए भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर वह प्रदेश से बाहर किसी उद्योग में काम करते हैं, तो उन्हें भर्ती परीक्षा की तैयारी और भर्ती परीक्षा देने के लिए आने-जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ अभ्यर्थी तो ओवरएज होने वाले हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा, विवेक कुमार, राहुल वर्मा, विशाल पठानिया, सुक्रांत शर्मा, अजय कुमार ने कहा कि उन्होंने जून माह में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया है। हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही सभी भर्तियों का कार्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed