फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC written exam schedule for 8 different posts

HPSSC की आठ भर्ती परीक्षाओं का शेडयूल जारी, देखें यहां

Sat, 10 Mar 2018 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
HPSSC written exam schedule for 8 different posts
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आठ विभिन्न पोस्ट कोड के तहत होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होंगी, जोकि 29 मार्च तक चलेंगी। सभी छंटनी परीक्षाएं केवल हमीरपुर जिला में होंगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पोस्ट कोड 498 वेल्डर की परीक्षा 26 मार्च को सुबह के सत्र में, जबकि पोस्ट कोड 504 सुपरवाइजर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन


पोस्ट कोड 535 सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 27 मार्च सुबह और पोस्ट कोड 536 हवलदार इंस्ट्रक्टर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। पोस्ट कोड 553 मेकेनिक की परीक्षा 28 मार्च को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 582 जूनियर ड्राफ्टसमैन सिविल की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट कोड 601 कृषि प्रसार अधिकारी की परीक्षा 29 मार्च को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 600 मार्केट सुपरवाइजर की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना रोलनंबर और एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूथ आर्गेनाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में यूथ आर्गेनाइजर के तीन पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने मई 2016 में पोस्ट कोड 526 के तहत इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद 26 नवंबर 2017 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया गया।


मेरिट में आने वाले दस अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। इसमें से तीन को सफल घोषित किया है। रोलनंबर 526000102 सन्नी कुमार, 526000151 विवेक वर्मा और 526000571 रमा शर्मा का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed