फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc written exam for pump operators

HPSSC: चार सौ पदों के लिए हजारों देंगे लिखित परीक्षा

Fri, 09 Jun 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
hpssc written exam for pump operators

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर शुक्रवार और शनिवार को आयुर्वेदिक विभाग, शिक्षा और आईपीएच विभाग में 400 पदों पर भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नौ जून को सुबह के सत्र में 10 बजे से पंप ऑपरेटर्स के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।

विज्ञापन


जबकि सायं के सत्र में 2 बजे से आयुर्वेदिक विभाग में फार्मासिस्ट के पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने प्रदेश में चार जिलों हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जबकि पंप ऑपरेटर्स, कला अध्यापक और शारीरिक शिक्षक के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर होगा। ड्राइंग टीचर के लिए भर्ती परीक्षा 10 जून को सुबह के सत्र में होगी, जबकि शारीरिक अध्यापक के लिए सायं के सत्र में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पंप ऑपरेटर्स के 250 पद, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 148, ड्राइंग टीचर के 79, जबकि शारीरिक अध्यापक के 118 पद भरे जाएंगे। पंप ऑपरेटर्स के लिए प्रदेश में 44 परीक्षा केंद्र, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 14 परीक्षा केंद्र, ड्राइंग टीचर के लिए 24 और शारीरिक अध्यापक के 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के लिए टीम रवाना कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिट कार्ड नहीं है तो लाएं ये दस्तावेज
कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि आयोग की वेबसाइट ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है और उनके एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। इस बारे में आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड नहीं है तो वह परीक्षा केंद्र के बारे में वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर अपने साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed