{"_id":"58a490f24f1c1b5f7ed865f8","slug":"hpssc-typing-test-schedule-for-junior-office-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का टाइपिंग टेस्ट शेडयूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का टाइपिंग टेस्ट शेडयूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1426 पदों को भरने के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 6 मार्च से लेकर 25 मार्च तक आयोग के कार्यालय में स्थापित कंप्यूटर लैब में हर रोज सवेरे नौ बजे होंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही आयोग ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आयोग के हमीरपुर कार्यालय में 2, 3 और 4 मार्च को सब इंस्पेक्टर के लिए साक्षात्कार का आयोजन होगा। आयोग के सचिव डा.
विज्ञापन
जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी अभ्यर्थी को स्किल टेस्ट या साक्षात्कार के तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं प्राप्त होता है तो वह आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 और 221841 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन