HPSSC परीक्षा: महज 21 दिन में कैसे बनेंगे टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदन के महज 21 दिन बाद टीचर भर्ती परीक्षा की तारीख फाइनल कर युवाओं को झटका दे दिया है। आवेदन करने वाले युवाओं को परीक्षा की तैयारी के लिए एक माह का समय तक नहीं मिला है। इससे हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं। महज 21 दिन की तैयारी में टीचर बनना कइयों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
आयोग ने 25 जून तक विभिन्न 49 कोड के तहत आवेदन मांगे थे। अध्यापकों के कुल 404 पदों में टीजीटी आटर्स के 225, टीजीटी नॉन मेडिकल के 145 और टीजीटी साइंस के 34 पद शामिल हैं। अब आयोग 17 जुलाई को टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ले रहा है। योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
परीक्षा की तारीख में बदलाव की मांग
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं शिक्षा विभाग का कामकाज देख रहे हैं। आवेदकों सुनील शर्मा, प्रदीप वर्मा, प्रियंका, साक्षी शर्मा, सीमा देवी, सुनीता शर्मा और रुचि ने कहा कि उन्हें टीजीटी की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है।
उन्होंने विभाग से परीक्षा की तारीख में बदलाव की मांग की है। हैरानी की बात है कि सीएम के पास शिक्षा विभाग होने के चलते इतनी जल्दी परीक्षा करवाने के बारे में कर्मचारी चयन आयोग का कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
अप्रैल में मांगे आवेदन, पर परीक्षा तय नहीं
कर्मचारी चयन आयोग ने अप्रैल में विभिन्न दस कोड में आवेदन मांगे थे। आयुर्वेदिक फार्मोसिस्ट के 79 पद, फीमेल हेल्थ वर्कर के 99 पद, इलेक्ट्रिशियन, जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पद शामिल थे, लेकिन इनकी छंटनी परीक्षा नहीं हो पाई है। हालांकि, आयोग ने इसी माह 10 और 17 जुलाई को चार कोड की परीक्षा की तिथि फाइनल की थी, लेकिन एक जुलाई को इन्हें स्थगित कर दिया गया।