फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc tgt exam

TGT: 17 को परीक्षा, न रोलनंबर मिले न सेंटर का पता

Wed, 13 Jul 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Wed, 13 Jul 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
hpssc tgt exam

टीजीटी परीक्षा को मात्र तीन बाकी हैं, लेकिन ज्यादातर अभ्यर्थियों को न तो रोल नंबर मिले हैं और न ही उन्हें यह पता है कि उनका परीक्षा केंद्र कहां है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग ने 26 जून तक उम्मीदवारों से फार्म भरवाए थे और एक माह के अंदर ही 17 जुलाई को टीजीटी छंटनी परीक्षा रख दी। अब अधिकांश उम्मीदवारों के पास रोल नंबर ही नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


इधर आयोग दलील दे रहा है कि जिन उम्मीदवारों को रोल नंबर और सेंटर की जानकारी नहीं है वह बोर्ड  की वेबसाइट से ये दोनों चीजें डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन आयोग की वेबसाइट से  टीजीटी छंटनी परीक्षा के लिए रोल नंबर और सेंटर डाउनलोड नहीं हो रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार जब वेबसाइट में अपना नाम और आधार नंबर डाल रहे हैं तो यह साइट नहीं खुल रही। हैरानी की बात है कि जब उम्मीदवारों के  आवेदन ऑनलाइन भरे गए हैं तो उम्मीदवारों को उनकी मेल पर रोल नंबर और सेंटर  की सूचना क्यों नहीं भेजी जा रही?

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी टीजीटी की  परीक्षाएं करवाई जाती रही हैं, जिसके लिए उम्मीदवारों को बाकायदा डाक से रोल नंबर भेजे जाते थे, जिनको समय पर रोल नंबर समय पर नहीं मिलता था उनको वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करने की व्यवस्था रहती थी। इस बार आवेदन के  दौरान भी उम्मीदवारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था और आवेदन की  तारीख को 21 जून से 26 जून तक बढ़ानी पड़ी थी।

वेबसाइट से देख लें रोल नंबर
कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन योगराज ठाकुर ने कहा कि जिन्हें रोल नंबर नहीं मिल पाए हैं वे अपना रोल नंबर वेबसाइट से डाउनलोड कर कॉपी निकाल सकते हैं। आयोग ने वेबसाइट में सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर और  परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवा दिए हैं।

कई उम्मीदवारों ने शिकायत की है कि डाउनलोडिंग की समस्या हो रही है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार वेबसाइट से अपना रोल नंबर और परीक्षा  केंद्र देख लें, क्योंकि इसमें कोई समस्या नहीं है।


डाउनलोडिंग के दौरान यह समस्या उत्पन हो रही है। ऐसे उम्मीदवार संबंधित परीक्षा केंद्र में आवेदन पत्र भरने के बाद प्राप्त किए फार्म, दो पासपोर्ट फोटो और रेजिडेंस प्रूफ  लेकर छंटनी परीक्षा देने पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed