फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC TGT arts and Shastri exam on 27th may 2018

गुरुजी बनने को हजारों अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी आर्ट्स और शास्त्री की परीक्षा

Mon, 28 May 2018 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 28 May 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
HPSSC TGT arts and Shastri exam on 27th may 2018

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को टीजीटी आर्ट्स और शास्त्री की भर्ती परीक्षा ली गई। हजारों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। आयोग ने सुबह के सत्र में दस से बारह बजे तक टीजीटी आर्ट्स के 330 पदों के लिए परीक्षा ली। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

विज्ञापन


टीजीटी आर्ट्स के पदों के लिए प्रदेशभर के 22 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सुबह के सत्र में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं शाम के सत्र में दो से चार बजे तक शास्त्री के 200 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। शास्त्री परीक्षा के लिए 12 जिलों में 20 केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन


शास्त्री परीक्षा के लिए पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि पूरे प्रदेश में कितने अभ्यर्थियों ने यह परीक्षाएं दीं, इसका पता सोमवार को आयोग के पास पहुंचने वाली रिपोर्ट से ही लगेगा। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed