फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc staff nurse and je civil exam

314 पदों के लिए 11000 ने दी स्टाफ नर्स की परीक्षा

Mon, 04 Jul 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
hpssc staff nurse and je civil exam

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को अनुबंध आधार पर स्टाफ नर्सों के 314 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली। परीक्षा जिला मुख्यालय स्तर पर सुबह के सत्र में ली गई। बारिश होने के बावजूद अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टाफ नर्स के 314 पदों को भरने के लिए पात्र 11 हजार 932 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए।

विज्ञापन


रविवार को जिला मुख्यालय स्तर पर विभिन्न 42 केंद्रों में परीक्षा ली गई। इनमें करीब 11 हजार महिला अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। जिला बिलासपुर में चार केंद्रों, चंबा में दो, हमीरपुर में पांच, कांगड़ा में आठ, किन्नौर में एक, लाहौल-स्पिति में एक, कुल्लू में दो, मंडी में छह, शिमला में छह, सिरमौर में दो, ऊना में दो और सोलन जिला में तीन परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


हालांकि, रविवार सुबह जमकर बारिश हुई। ऐसे में अभ्यर्थियों को भीगते हुए परीक्षा केंद्रों में पहुंचना पड़ा। कुछेक परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर थे, यहां अभ्यर्थियों को टैक्सियों के माध्यम से पहुंचना पड़ा। उधर, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव विजय कुमार का कहना है कि प्रदेश में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने स्टाफ नर्स की परीक्षा में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह हजार ने दी जेई सिविल परीक्षा

hpssc staff nurse and je civil exam

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को जेई सिविल के रिक्त पद भरने को लिखित परीक्षा ली। प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा हुई। जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। जेई सिविल की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे तक ली गई। जेई सिविल के पद भरने को ली गई परीक्षा के लिए करीब 6600 युवाओं के आवेदन मिले थे।

युवा सुबह से परीक्षा केंद्रों में जुटना शुरू हो गए थे। लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश भर में दर्जनों परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विजय कुमार ने बताया कि रविवार को जेई सिविल की परीक्षा ली गई, जिसमें प्रदेश भर के हजारों युवाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed