{"_id":"5b0fdcde4f1c1bf96e8b59f0","slug":"hpssc-schedule-of-exams-for-the-month-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: टीजीटी समेत आठ पोस्ट कोड की भर्तियां जुलाई से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: टीजीटी समेत आठ पोस्ट कोड की भर्तियां जुलाई से, शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी अध्यापक समेत आठ पोस्ट कोड की भर्तियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। सैकड़ों पदों के लिए हजारों युवाओं ने आवेदन किया है। पोस्ट कोड 632 टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 8 जुलाई को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 633 टीजीटी मेडिकल सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 487 ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा 10 जुलाई को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 630 सर्वेयर की सायंकालीन सत्र में होगी। पोस्ट कोड 636 भाषा अध्यापक 14 जुलाई को सुबह के सत्र में, पोस्ट कोड 637 ड्राइंग मास्टर की भर्ती परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
इसी तरह पोस्ट कोड 609 लाइनमैन की 15 जुलाई को सुबह के सत्र में और पोस्ट कोड 610 सब स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी। ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर की परीक्षा केवल हमीरपुर में होगी। जबकि शेष सभी पोस्ट कोड की परीक्षाएं प्रदेश स्तर पर जिला मुख्यालय पर होंगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड और रोलनंबर आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। डाउनलोडिंग की सुविधा परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध करवाई जाएगी। अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भी परीक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड नहीं होता है तो वह आवेदन फार्म की कॉपी, पासपोर्ट साइज दो फोटो और पहचानपत्र के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकता है।