{"_id":"5d0de3218ebc3e2790287bb6","slug":"hpssc-schedule-of-10-post-code-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया दस लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया दस लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल
Sat, 22 Jun 2019 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट कोड 729 सब इंस्पेक्टर पुलिस की परीक्षा 21 जुलाई को हागी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत दस विभिन्न श्रेणियों में भरे जाने वाले खाली पदों के लिए लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा की तारीख से पंद्रह दिन पहले एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी। कुछ पदों के लिए प्रदेश के जिला और उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि कुछ श्रेणियां जिनके लिए कम आवेदन आए हैं, उनकी परीक्षाएं हमीरपुर समेत अन्य चुनिंदा केंद्रों पर होंगी। पोस्ट कोड 729 सब इंस्पेक्टर पुलिस की परीक्षा 21 जुलाई को सुबह के सत्र में प्रदेश के सभी जिलों में, जबकि पोस्ट कोड 682 इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी की शाम के सत्र में हमीरपुर और शिमला जिला में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
इसी तरह पोस्ट कोड 652 और 576 चालक भर्ती की परीक्षा 23 जुलाई को सुबह और शाम के सत्र में हमीरपुर में, पोस्ट कोड 677 असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर की परीक्षा 24 को सुबह, पोस्ट कोड 681 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की शाम के सत्र में हमीरपुर में, पोस्ट कोड 735 लेबोरेटरी असिस्टेंट की 25 जुलाई को सुबह और पोस्ट कोड 736 लैब तकनीशियन की शाम के सत्र में होगी।
विज्ञापन
इसी तरह पोस्ट कोड 730 भाषा अध्यापक की परीक्षा 28 जुलाई को सुबह ओर पोस्ट कोड 743 जूनियर इन्वायरमेंट इंजीनियर की परीक्षा शाम के सत्र में होगी। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि दस विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भरे जाने वाले पदों के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।