HPSSC JOA EXAM: तो आप भी हो सकते हैं भर्ती से बाहर
आप भी HPSSC की जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं तो उसके बाद सिर्फ एक चूक से भर्ती से बाहर हो सकते हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा पास कर चुके करीब 500 प्रत्याशियों को धक्का लगा है। परीक्षार्थियों को यह कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया कि उनका कंप्यूटर का डिप्लोमा वैद्य नहीं है।
बोर्ड के इन फरमानों के बाद अभ्यर्थी परेशान हैं।कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 2015 में 1420 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। लिखित परीक्षा पास करने वालों की टंकण (टाइप) की परीक्षा भी ली गई। इसमें पास परीक्षार्थियों को दो जून को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
इस दौरान बोर्ड ने करीब 500 परीक्षार्थियों का यह कहकर साक्षात्कार नहीं लिया कि उनका कंप्यूटर डिप्लोमा वैध नहीं है। साक्षात्कार प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी। इसमें हर दिन परीक्षार्थी इसी आधार पर अनफिट हो रहे हैं।
पहले बता देता बोर्ड
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा पास कर चुके रवि, प्रदीप, रमण, राकेश, राजीव, राजिंद्र, रविंद्र, रवि और पुष्पेंद्र समेत कई अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि फार्म भरते समय उन्होंने पूरे प्रमाण पत्र संलग्न किए थे। उनका कंप्यूटर डिप्लोमा सही है।
यह वैध नहीं था तो बोर्ड पहले ही बता देता। इससे उनका दो साल का समय बर्बाद नहीं होता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके साक्षात्कार लिए जाएं, अन्यथा वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
आएएंडपी रूल्स के मुताबिक डिप्लोपा सही नहीं: सचिव
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि आरएंडपी रूल्स में मात्र तीन श्रेणियों में ही कंप्यूटर डिप्लोमा वैध है। इस कारण सैकड़ों अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपात्र किए गए। मामले को आयोग की बैठक में उठाया गया है।