HPSSC में 90 फीसदी भर्तियां लटकीं, युवा परेशान, ये है देरी की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के साक्षात्कार खत्म होने से प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में 90 फीसदी भर्तियां लटक गई हैं। सरकार की ओर से चयन प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
सबसे बड़ा पेच लिखित परीक्षा में अंकों और प्रश्नों की संख्या का फंसा है। पूर्व में चयन आयोग 200 अंकों की लिखित परीक्षा करवाता आया है। इसमें प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का होता था, लेकिन इंटरव्यू खत्म करने के बाद अब सरकार ने आयोग को 85 अंकों की लिखित परीक्षा करवाने के निर्देश दिए हैं।
शेष 15 अंक उम्मीदवारों की अंक प्रतिशतता, बीपीएल, स्पोर्ट्स, एनसीसी/एनएसएस, भूमि का क्षेत्रफल और अन्य योग्यताओं के आधार पर दिए जाएंगे। आयोग यह नहीं तय कर पा रहा कि अगर लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी, तो प्रश्न पुस्तिका में कितने सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न कितने अंक का होगा।
इसके चलते कर्मचारी चयन आयोग छंटनी परीक्षा नहीं करवा पा रहा है। बीते वर्ष जून माह में 49 विभिन्न पोस्ट कोड में मांगे गए आवेदनों में से 16 पोस्ट कोड की भर्ती अभी तक नहीं हो पाई है। हैरानी की बात है कि बीते वर्ष ही नवंबर माह में जिन 54 पोस्ट कोड के लिए आयोग ने आवेदन मांगे थे, उनमें महज 11 पोस्ट कोड की प्रक्रिया अभी तक जारी है।
इन विभागों में लटक गई हैं भर्तियां
पोस्ट कोड- 531 आईपीएच विभाग में जेई, पोस्ट कोड- 532 उद्यान विभाग में उद्यान प्रसार अधिकारी, पोस्ट कोड- 533 प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में प्रेस डफ्टरी, पर्यावरण, पोस्ट कोड- 534 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्ट कोड- 535 गृह रक्षा विभाग में सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर, चीफ इंस्ट्रक्टर, पलाटून कमांडर, प्रशासनिक अधिकारी, असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर, पोस्ट कोड- 536 हवलदार इंस्ट्रक्टर, क्वार्टर मास्टर, पोस्ट कोड- 538 एचपीएमसी में मार्केटिंग असिस्टेंट, पोस्ट कोड- 539 एचपीएमसी में जूनियर इंजीनियर, पोस्ट कोड- 540 एचपीएमसी में जूनियर अकाउंटेंट,
पोस्ट कोड- 541 एचपीएमसी में टेक्निकल ऑफिसर, पोस्ट कोड- 542 असिस्टेंट प्रोग्रामर, पोस्ट कोड- 543 एचपीएमसी में कंप्यूटर प्रोग्रामर, पोस्ट कोड- 544 एचपीएमसी में बायलर ऑपरेटर, पोस्ट कोड- 545 एचपीएमसी में रेफ्रिजरेशन प्लांट ऑपरेटर, पोस्ट कोड- 546 एचपीएमसी में सीनियर स्टेनोग्राफर, पोस्ट कोड- 547 एचपीएमसी में जूनियर स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट, क्लर्क, पोस्ट कोड- 552 प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी में डार्क रूम अटेंडेंट, पोस्ट कोड- 553 आयुर्वेदा विभाग में मेकेनिक, पोस्ट कोड- 554 एचपी स्टेट हैंडिक्राफ्ट्स एंड हैंडलूम में सेल्समैन और मास्टर क्राफ्ट्समैन, पोस्ट कोड- 556 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट,
पोस्ट कोड- 557 पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन में होटल इंस्पेक्टर और पर्यटक सूचना अधिकारी, पोस्ट कोड- 559 उद्योग विभाग में असिस्टेंट केमिस्ट, पोस्ट कोड- 560 बिजली बोर्ड में जेई, पोस्ट कोड- 561 महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक, पोस्ट कोड- 563 हिमफेड में मार्केटिंग असिस्टेंट और अकाउंटेंट, पोस्ट कोड- 564 उद्योग विभाग में प्रबंधक, पोस्ट कोड- 565 विधि विभाग में जूनियर स्टेनोग्राफर, पोस्ट कोड- 566 स्वास्थ्य विभाग में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट,
पोस्ट कोड- 573 हिप्र अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम में फील्ड असिस्टेंट और क्लर्क, पोस्ट कोड- 574 उद्योग विभाग, पोस्ट कोड- 575 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में जूनियर अनालिस्ट, पोस्ट कोड- 577 लोनिवि जेई, पोस्ट कोड- 579 हिमुडा में जेई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन, पोस्ट कोड- 581 हिप्र ट्रांसमिशन में जेई की परीक्षाएं अभी तक नहीं हुई हैं।
भर्ती प्रक्रिया में हो रहा विलंब : डॉ. कंवर
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जून 2016 में कुल 49 पोस्ट कोड की भर्तियों होनी थीं। इसमें से 33 पोस्ट कोड की भर्तियां पूरी हो चुकी हैं, शेष 16 पोस्ट कोड की बची हुई हैं। इसी तरह नवंबर 2016 में 54 पोस्ट कोड की भर्तियां होनी हैं, जिसमें से अभी तक 11 की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष 43 पोस्ट कोड की भर्तियों की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होगी। उन्होंने माना कि इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म होने से भर्ती प्रक्रिया में विलंब हुआ है।