फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc postpones written and evaluation examination

कर्मचारी आयोग ने स्थगित की लिखित और मूल्यांकन परीक्षा

Tue, 20 Apr 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
hpssc postpones written and evaluation examination
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं और एक पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग ने 25 अप्रैल से दो मई तक होने वाली स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 892, कनिष्ठ कार्यालय सहायक(पोस्ट कोड 886), स्टेनो टाइपिस्ट(पोस्ट कोड 870) और जूनियर ड्राफ्टसमैन( पोस्ट कोड 838) की लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। 

विज्ञापन


परीक्षाओं के आयोजन की तिथि स्थिति समान्य होने पर जारी की जाएगी। उधर, आयोग ने 26 अप्रैल से सात मई तक रखी टीजीटी मेडिकल की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा भी अगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है। आयोग के सहसचिव राजीव ठाकुर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण यह परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। परीक्षाओं के आयोजन की तिथि बाद में तय की जाएंगी। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभ्यर्थियों की सुरक्षा व कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फिलहाल यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


तीन मई से होने वाली एसीएफ की मुख्य लिखित परीक्षा टली
वहीं, राज्य लोकसेवा आयोग की ओर से तीन मई से ली जाने वाले प्रदेश वन सेवा के तहत एसीएफ की मुख्य लिखित परीक्षा को कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर फिलहाल टाल दिया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते परीक्षा को कुछ समय के टाला गया है। जल्द ही परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन से सात मई तक परीक्षाएं आयोजित होनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed