फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC: No candidate qualify skill test for steno typist

बेहद शर्मनाक परिणाम, भर्ती परीक्षा में सभी अभ्यर्थी फेल

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
HPSSC: No candidate qualify skill test for steno typist

स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी फेल हो गए हैं। स्किल टेस्ट में भाग लेने वाले 34 अभ्यर्थियों में से एक भी अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सका है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 514 के तहत आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसके लिए आयोग को कुल 121 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। आयोग ने पात्र 91 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे, लेकिन महज 34 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। चयन आयोग की ओर से आयोजित स्किल टेस्ट में एक भी अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का परिणाम घोषित

HPSSC: No candidate qualify skill test for steno typist

इसके अलावा सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड 517 के तहत आयोजित शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने बीते वर्ष 4 और 5 अक्तूबर को स्किल टेस्ट का आयोजन किया था। 

आयोग ने 113 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे थे, जिसमें 56 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। स्किल टेस्ट में 11 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिन्हें शीघ्र साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर इस प्रकार से हैं- 517000005, 517000006, 517000009, 517000019, 517000030, 517000037, 517000050, 517000052, 517000056, 517000072, 517000080

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed