{"_id":"60a670858ebc3e751975c03b","slug":"hpssc-news-today-lab-technician-recruitment-exam-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Thu, 20 May 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 May 2021 07:52 PM IST
सार
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 86 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 776 लैब तकनीशियन ग्रेड दो भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मार्च 2020 में 162 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 29 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा और मार्च 2021 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 86 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य श्रेणी के 13 पद, सामान्य श्रेणी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के 2, ओबीसी के 19, ओबीसी बीपीएल के 5, एससी के 24, एससी बीपीएल के 5, एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड का एक पद, एसटी के 5, एसटी बीपीएल के 2 पदों समेत कुल 76 पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए भी कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला।
विज्ञापन