फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc LDR recruitment exam results not declaired till now

एलडीआर भर्ती परीक्षा का परिणाम लटका, अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

Thu, 17 May 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 17 May 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
hpssc LDR recruitment exam results not declaired till now

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पांच माह बीते जाने के बाद भी एलडीआर क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। एलडीआर लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट पदों के लिए परिणाम नहीं निकलने से प्रदेश भर के अभ्यर्थी असमंजस में हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी संजय कुमार, पवन कुमार, तृप्ता देवी, अजय कुमार, सुनील, विजय चंदेल, हंसराज, मनोज कुमार, अशोक और अनिल आदि ने बताया कि लिखित परीक्षा 14 अक्तूबर, 2017 को हुई थी। टाइपिंग टेस्ट दिसंबर 2017 में हो चुका है, लेकिन परिणाम घोषित नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोग कार्यालय में भी फोन करके पता करने पर यही कहा जा रहा है कि जल्द परिणाम निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता की बातें की जा रही हैं, लेकिन पांच माह से परिणाम के इंतजार में सैकड़ों
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं और कई अभ्यर्थी आए दिन चयन आयोग कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने आयोग से भर्ती परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed