{"_id":"60a92b2382b46a5c924bbecc","slug":"hpssc-junior-scale-stenographer-recruitment-results-declared-fisheries-sub-inspector-and-marketing-assistant-s-evaluation-exam-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनोग्राफर भर्ती का रिजल्ट घोषित, मत्स्य उपनिरीक्षक और मार्केटिंग असिस्टेंट की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्टेनोग्राफर भर्ती का रिजल्ट घोषित, मत्स्य उपनिरीक्षक और मार्केटिंग असिस्टेंट की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी
Sat, 22 May 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 May 2021 09:32 PM IST
सार
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने छह दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों का चयन 23 जून को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने मत्स्य विभाग में उपनिरीक्षक का एक पद भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने दिसंबर 2020 को इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने छह दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों का चयन 23 जून को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। रोलनंबर 775000186, 775000429, 775000838 और रोलनंबर 775001182 का चयन इस परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
मार्केटिंग असिस्टेंट की मूल्यांकन परीक्षा 23 को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 808 के तहत हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक के माध्यम से मार्केटिंग असिस्टेंट के तीन पदों को भरने के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया आयोग ने इन पदों को भरने के लिए 22 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। मेरिट के आधार पर नौ अभ्यर्थियों का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। यह 23 जून को होगी। इसके लिए रोलनंबर 808000045, 808000053, 808000119, 808000121, 808000256, 808000312, 808000344, 808000456 और रोलनंबर 808000476 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती का स्किल टेस्ट
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग और हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के छह पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 773 के तहत भरे जाने वाले इन पदों के लिए आयोग ने 11 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। मेरिट के आधार पर 126 अभ्यर्थियों का चयन 28 और 29 जून को होने वाली शॉटहैंड एंड टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया है।
विज्ञापन