फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc junior office assistant recruitment yet not completed

JOA भर्ती: असमंजस में अभ्यर्थी, ढाई साल बीते पूरी नहीं हुई रिक्रूटमेंट

Sun, 13 Aug 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 13 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
hpssc junior office assistant recruitment yet not completed

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड 447 के तहत 1120 पदों की भर्ती प्रक्रिया को ढाई वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाया है। आयोग 1120 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की विभिन्न विभागों में भर्ती करेगा। इसकी प्रक्रिया वर्ष 2015 से चल रही है। ढाई वर्ष में भी भर्ती प्रक्रिया को अमलीजामा न पहनाए जाने पर अभ्यर्थियों में रोष है।

विज्ञापन


उन्होंने शंका जताई है कि यदि इन पदों के साक्षात्कार का परिणाम इस माह में घोषित नहीं किया तो यह भर्ती प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता की भेंट चढ़ सकती है। कर्मचारी चयन आयोग में पोस्ट कोड 447 के तहत जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के रिक्त पद भरने की प्रक्रिया 13 फरवरी, 2015 से चल रही है।
विज्ञापन


उस दौरान 6 पद भरे जाने थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 946 कर दिया। अब इन पदों की संख्या 1120 हो चुकी है। आयोग ने पहले लंबा समय आवेदन प्राप्त करने में गंवा दिया, उसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने में भी लंबा समय लगाया। परिणाम भी अभ्यर्थियों की मांग पर देर से निकाला गया। परेशानियां यहां भी हल नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइपिंग परीक्षा के लिए आयोग को 1/3 रेशो के अनुसार अभ्यर्थी नहीं मिले। इसके बाद दोबारा लिखित परीक्षा की मेरिट बनाई गई। टाइपिंग टेस्ट फिर से लिया गया। अब जबकि टाइपिंग टेस्ट के साक्षात्कार हो चुके हैं। आयोग ने उसका परिणाम फिर से लटका दिया है। 

अभ्यर्थी सुनील, आकाश, बलदेव, निर्मला, भारती, अनुदीप, शिल्पा, विजयश्री, शीतल, नेहा, दीपिका और निशा अग्रवाल ने बताया कि ढाई साल की लंबी प्रक्रिया उपरांत बात साक्षात्कार तक पहुंची है। अगस्त माह भी आधा हो चुका है।


इस वर्ष अंत तक प्रदेश में चुनाव होने हैं। इस कारण आचार संहिता कभी भी लग सकती है। ऐसे में आयोग को चाहिए कि वह साक्षात्कार का परिणाम जल्द से जल्द घोषित करें। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed