{"_id":"5c695254bdec224c74121640","slug":"hpssc-junior-draftsman-exam-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों ने दी जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैकड़ों ने दी जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा
Sun, 17 Feb 2019 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड-665 के सात पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड-665 की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने 1835 एडमिट कार्ड जारी किए थे। परीक्षा केंद्रों में सुबह ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड-665 के सात पदों को भरने के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के के लिए शिमला और हमीरपुर में 7 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इन सात पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष जून माह में फॉर्म भरे गए थे। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा सभी परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन