फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc je civil exam

जेई बनने के लिए उमड़ी भीड़, छह हजार ने दी परीक्षा

Mon, 24 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
hpssc je civil exam

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को जेई सिविल और जेई इलेक्ट्रिकल के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। जेई सिविल की लिखित परीक्षा सुबह के सत्र में और जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा शाम के सत्र में ली गई। हमीरपुर बस स्टैंड पर दिनभर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। 

विज्ञापन


कुछ विद्यार्थियों ने सुबह के सत्र में तो कुछ ने संध्याकालीन सत्र में परीक्षा दी। इस दौरान प्राइवेट बसों में भी रविवार को छुट्टी के बावजूद खासी आमदन हुई। जेई सिविल के लिए  करीब चार हजार, जबकि जेई इलेक्ट्रिकल के लिए भी करीब साढ़े तीन हजार पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


इनमें से जेई सिविल के करीब साढ़े तीन हजार, जेई इलेक्ट्रिकल के करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया है। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव विजय कुमार का कहना है कि जेई सिविल के करीब साढ़े तीन हजार और जेई इलेक्ट्रिकल के करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed