फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc je civil and staff nurse entrance exam

दो-दो उम्मीदवारों को भेज दिया एक ही रोलनंबर

Mon, 04 Jul 2016 09:47 AM IST
मोहर सिंह पुजारी/अमर उजाला, कुल्लू
मोहर सिंह पुजारी/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 04 Jul 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
hpssc je civil and staff nurse entrance exam

स्टाफ नर्स और जेई सिविल की छंटनी परीक्षा में दो-दो अभ्यर्थियों को एक ही रोलनंबर जारी कर दिया गया। इससे परीक्षार्थी तो परेशान हुए ही, परीक्षा केंद्र में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी भी हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में परीक्षार्थियों को अस्थायी रोलनंबर देकर परीक्षा में बैठाया गया। ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू में ऐसा मामला सामने आया।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों ने इसे चयन कर्मचारी चयन आयोग की लापरवाही बताया है। ब्वॉयज स्कूल कुल्लू में स्टाफ नर्स परीक्षा के लिए दो और जेई सिविल परीक्षा के लिए एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। यहां एक ही रोलनंबर के दो-दो अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। स्टाफ नर्स की परीक्षा में 16, जबकि जेई सिविल की परीक्षा में ऐसे 12 मामले सामने आए।

विज्ञापन

अस्थायी रोलनंबर जारी किए

hpssc je civil and staff nurse entrance exam

परीक्षा समन्वयक ने उन्हें अस्थायी रोलनंबर जारी परीक्षा हॉल में बैठाया। एक ही रोलनंबर दो उम्मीदवारों के पास होने से परीक्षा शुरू करने में काफी समय बर्बाद हुआ। कई मामलों में ऐसे उम्मीदवार भी थे, जिनका परीक्षा हॉल की सूची में नाम ही नहीं था। परीक्षार्थी को जारी एडमिट कार्ड में कुल्लू के इस परीक्षा केंद्र का नाम अंकित था।

नाम न छापने की शर्त पर परीक्षार्थियों ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की लापरवाही से ऐसा हुआ है। उन्होंने मामले की जांच मांगी है। ढालपुर स्कूल में स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के लिए दो केंद्रों में 680 अभ्यर्थियों, जबकि जेई सिविल में 420 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 

इधर, ढालपुर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले अभ्यर्थियों को एक ही रोलनंबर जारी होने के मामले सामने आए हैं। परीक्षा समन्वयकों ने अस्थायी रोलनंबर देकर अभ्यर्थी परीक्षा में बैठाए ै। उधर, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर के कुल्लू परीक्षा केंद्र में तैनात समन्वयक सोम दत्त ने कहा कि ऑनलाइन रोलनंबर प्रक्रिया की वजह से ऐसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed