{"_id":"5a759af54f1c1b8c268b8202","slug":"hpssc-issued-schedule-for-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस दिन से होंगी भर्ती परीक्षाएं, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन से होंगी भर्ती परीक्षाएं, कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आठ पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 520 सहायक अधीक्षक जेल और पोस्ट कोड 573 फील्ड असिस्टेंट की छंटनी परीक्षा 23 फरवरी को हमीरपुर में सुबह और सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 531 जूनियर इंजीनियर मेकेनिकल और पोस्ट कोड 575 जूनियर एनालिस्ट की परीक्षा 24 फरवरी को सुबह और सायंकालीन सत्र, पोस्ट कोड 560 जेई आईटी की परीक्षा 25 फरवरी को हमीरपुर, शिमला, मंडी और धर्मशाला में सुबह के सत्र में होगी।
विज्ञापन
25 फरवरी को ही पोस्ट कोड 564 मैनेजर इंडस्ट्रीयल की परीक्षा हमीरपुर और शिमला परीक्षा केंद्र में सायंकालीन सत्र में होगी। 26 फरवरी को सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 578 क्लर्क, जबकि पोस्ट कोड 565 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की परीक्षा शाम के सत्र में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो वह निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, परीक्षा शुल्क की कॉपी और पहचान पत्र ले जाकर परीक्षा दे सकता है।