HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों के लिए पांचवीं बार इंटरव्यू की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड- 447 के तहत 1420 पदों के लिए तीन साल में भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है। आयोग अब पांचवी बार इन पदों के लिए इंटरव्यू लेने जा रहा है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए 13 फरवरी 2015 को 6 पदों की अधिसूचना जारी की गई थी।
बाद में कई बार पदों की संख्या को बढ़ाया गया और छंटनी परीक्षा तक इन पदों की कुल संख्या 1420 हो गई। आयोग ने स्किल टेस्ट में एक तिहाई अभ्यर्थी पास न होने पर छंटनी परीक्षा की मेरिट के आधार पर पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया। इसके बाद आयोग ने 3900 के करीब अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना।
कंप्यूटर डिप्लोमा के लिए सरकार से मांगा था स्पष्टीकरण
31 मई के बाद प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर साक्षात्कार बंद होने के करण एक बार साक्षात्कार की तिथि को आगे बढ़ाना पड़ा और आयोग ने इन पदों पर साक्षात्कार के लिए सरकार से मंजूरी ली। 23 मई से 12 जुलाई तक साक्षात्कार हुए जिसमें कुछ अभ्यर्थियों को कंप्यूटर डिप्लोमा की वजह से साक्षात्कार से बाहर कर दिया गया।
कुछ अभ्यर्थी ट्रिब्यूनल गए और वहां से साक्षात्कार की मंजूरी मिल गई। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने आयोग में ही रिव्यू के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इसे आयोग ने मंजूर कर लिया और 29, 31 जुलाई को साक्षात्कार हुए। कुछ अभ्यर्थी फिर अदालत गए और उनके साक्षात्कार 9 अगस्त तक लिए गए। इसके बाद आयोग को रिजल्ट जारी करना था पर ऐसा नहीं हुआ।
आयोग ने सरकार से कंप्यूटर डिप्लोमा के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। एक माह बाद सरकार से स्पष्टीकरण मिला है। नई अधिसूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के डिप्लोमा मान्य हैं उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है।
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
जिन अभ्यर्थियों का डिप्लोमा सरकार से प्राप्त नई अधिसूचना के अनुरूप होगा उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए सरकार से मंजूरी ली जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। मोहन लाल झारटा, चैयरमेन, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग