{"_id":"5bb0b855867a557f6b0b9511","slug":"hpssc-hamirpur-yet-not-declared-pet-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष बाद भी नहीं निकला पीईटी भर्ती का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दो वर्ष बाद भी नहीं निकला पीईटी भर्ती का परिणाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीईटी पोस्ट कोड 571 का दो वर्ष बाद भी परिणाम नहीं निकला है। इससे परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों में रोष है। दस जून 2017 में पोस्ट कोड 571 के तहत लिखित परीक्षा और 27 सितंबर, 2017 को 118 पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की गई थी। बावजूद इसके अभी तक परिणाम नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों में राजेश कुमार, खेमराज, दुनी चंद, बलदेव, मनोज कुमार व पीईटी बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 सितंबर, 2017 को पीईटी के पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद काउंसलिंग हुई थी। कहा कि चयन आयोग की खामियों के चलते इतना समय बीतने के बाद भी परिणाम नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
कहा कि इस दौरान विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम आयोग ने घोषित कर दिए हैं और चयनित अभ्यर्थियों को सेवाएं देते लंबा अरसा हो चुका है, लेकिन पोस्ट कोड 571 का परिणाम निकालने में आयोग आनाकानी कर रहा है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
कहा कि परीक्षार्थी चयन आयोग के सचिव और शिक्षा मंत्री से भी मिले थे। आयोग के सचिव और शिक्षा मंत्री ने भी जल्द परिणाम निकालने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जल्द चयन आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया तो वे विधानसभा का घेराव करने और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।