HPSSC: आयु सीमा में नहीं मिल रही रियायत, पुरानी तारीख के निकल रहे चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना युवाओं के लिए आफत बन गया है। सब इंस्पेक्टर, लिपिक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन की तिथि 31 जनवरी तो बढ़ा दी गई। लेकिन ऑनलाइन फार्म भरना गले की फांस बन गया है।
दरअसल सब इंस्पेक्टर की आयु सीमा में तीन साल की रियायत दी गई है। लेकिन वेबसाइट में फॉर्म भरते वक्त यह रियायत नहीं मिल रही है। यह आप्शन ही नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि आरक्षित वर्ग में आयु सीमा 21 से 26 की गई है।
जबकि सामान्य वर्ग के लिए 24। वहीं लिपिक के पदों पर फार्म भरने के बाद चालान पुुरानी तिथि के निकल रहे हैं और बैंक इन फीस के फार्म को मंजूर करने में हाथ खड़े कर रहा है। ऐसे में सूबे के हजारों बेरोजगार युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोट्स
उधर, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव जितेंद्र कंवर का कहना है कि अगर इस तरह की समस्या का जल्द समाधान होगा। संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी। मंडी एसबीआई बैंक के प्रबंधक अवनीश गुप्ता का कहना है कि समस्या का समाधान होगा।
इन विभागों में भरे जाएंगे पद
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 292, टीजीटी नॉन मेडिकल 107, जेबीटी 617, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 412, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर 33, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कैमरामैन, वीडियो फिल्म एडिटर और पब्लिसिटी सहायक समेत कुल 34 पद, प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन में जेई सिविल के 12, जेई इलेक्ट्रिकल के 51, जेओए 12, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और सब स्टेशन अटेंडेंट व अन्य 41 पद, प्रदेश मिल्क फेडरेशन में 19 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यकी सहायक के 11 पद, लिपिक के 7, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 पद, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में मैन्युअल असिस्टेंट के 6 पद, हिमुडा, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में कुल 1724 पद शामिल हैं।
युवाओं ने फिर उठाई आवेदन तारीख बढ़ाने की मांग
युवाओं में प्रवीण कुमार, यादव राम, टेक सिंह, मोहर चंद, केहर सिंह, सोहन लाल, तारा चंद, मोहन राम, हेत राम, कमल सिंह, उमेश ठाकुर, विरेंद्र कुमार, सुरेश भारद्वाज, योग राज, सुरेंद्र कुमार, ओम राम, मनदीप कुमार, विजय कुमार ने कहा कि फार्म भरने के बाद चालान में 22 जनवरी की तिथि आ रही है और बैंक इन चालान के फीस के फार्म को मंजूर नहीं कर रहा है। 31 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि है। दो दिनों में फार्म कैसे भरें। वहीं गोपाल का कहना है कि सब इंस्पेक्टर के पद में उम्र की रियायत का लाभ नहीं मिल रहा।