एचपीएसएससी: पांच पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पांच पोस्ट कोड में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दिसंबर माह में सुबह और सायंकालीन सत्र में यह छंटनी परीक्षाएं होंगी। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षाओं में सफल होने के बाद आगामी मूल्यांकन परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
पोस्ट कोड 618 इंवेस्टिगेटर की हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में 16 दिसंबर को सुबह। जबकि पोस्ट कोड 638 असिस्टेंट केमिस्ट की सायंकालीन सत्र में परीक्षा होगी। इसी तरह पोस्ट कोड 626 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की 23 दिसंबर को सुबह, जबकि पोस्ट कोड 688 जूनियर पर्यावरण इंजीनियर की सायंकालीन सत्र और पोस्ट कोड 619 सब इंस्पेक्टर मत्स्य विभाग की लिखित परीक्षा 30 दिसंबर को सुबह के सत्र में होगी। परीक्षार्थियों के रोलनंबर और एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा से पंद्रह दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी।
पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा 20 दिसंबर को
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 584 पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आयोग के परीक्षा सभागार में 20 दिसंबर को सुबह दस बजे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डाक विभाग के माध्यम से भी सूचना भेजी जा रही है।