फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC hamirpur extended date to apply for different posts

HPSSC: युवाओं के लिए राहत, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 02 Feb 2019 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर फरेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, मंडी
फरेंद्र ठाकुर, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
HPSSC hamirpur extended date to apply for different posts

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग हमीरपुर ने प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। विभिन्न नौकरियों के लिए अब युवा आठ फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को अमर उजाला ने 30 तारीख को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


इसमें आवेदकों की समस्या को चयन आयोग के समक्ष रखा गया था। इन समस्याओं में वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के समय युवाओं को आयु सीमा में रियायत नहीं मिल रही थी और यह ऑप्शन ही नहीं आ रहा था। वहीं, लिपिक के पदों पर फार्म भरने के बाद पुरानी तारीख के चालान भी निकल रहे थे। इस कारण बैंक इन फीस के चालानों को मंजूर करने में हाथ खड़े कर रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में साइटों में भी आ रहीं दिक्कतों और अन्य कारणों के चलते आवेदन की तिथि खत्म हो जाने के बाद जिले के हजारों बेरोजगार युवा फार्म भरने से वंचित रह गए थे और युवाओं ने चयन आयोग से आवेदन की तारीख बढ़ाने की मांग उठाई थी। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने तिथि बढ़ने की पुष्टि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन तिथि बढ़ाने पर युवाओं ने जताया आभार

HPSSC hamirpur extended date to apply for different posts
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग

जिले के प्रवीण कुमार, यादव राम, टेंक सिंह, मोहर चंद, केहर सिंह, सोहन लाल, तारा चंद मोहन राम, हेत राम, कमल सिंह, उमेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, सुरेश भारद्वाज, योग राज, सुरेंद्र कुमार, ओम राम, मनदीप कुमार, विजय कुमार सहित हजारों बेरोजगार युवाओं ने आवेदन की तारीख को बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग का आभार जताया है।

इन पदों के लिए आठ तक कर सकते हैं आवेदन
पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 33 पद, लिपिक के 7, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 412, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आटर्स के 292, टीजीटी नॉन मेडिकल 107, जेबीटी 617, सूचना एवं जन संपर्क विभाग में कैमरामैन, वीडियो फिल्म एडिटर और पब्लिसिटी सहायक समेत कुल 34 पद, प्रदेश ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में जेई सिविल के 12 पद, जेई इलेक्ट्रिशियन के 51 पद, जेओए 12, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और सब स्टेशन अटेंडेंट और अन्य 41 पद, प्रदेश मिल्क फेडरेशन में 19 पद, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में कुल 1724 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed