{"_id":"5bbf3335bdec225052684a17","slug":"hpssc-hamirpur-declared-result-of-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएसएससी: लाइनमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीएसएससी: लाइनमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 609 के तहत लाइनमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में प्रदेश बिजली बोर्ड में खाली चल रहे 85 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग को प्रदेश भर से 15671 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 13933 आवेदन पत्र ही सही पाए गए, जबकि शेष अयोग्य आवेदनों को रद्द कर दिया गया। इसके बाद आयोग ने 15 जुलाई, 2018 को लिखित एवं छंटनी परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें केवल 10223 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया, जबकि 3710 अभ्यर्थी इस परीक्षा से अनुपस्थित रहे। आयोग ने मेरिट के आधार पर 277 अभ्यर्थियों की सूची आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शीघ्र ही मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
रेफ्रिजरेशन प्लांट ऑपरेटर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य उद्यानिकी, उत्पाद विपणन कॉरपोरेशन में रेफ्रिजरेशन प्लांट ऑपरेटर के पांच पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 545 के तहत रेफ्रिजरेशन प्लांट ऑपरेटर के पांच पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे।
प्रदेश भर से इन पदों के लिए 131 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन इनमें केवल 12 आवेदन ही निर्धारित योग्यता को पूरा करने पर मान्य पाए गए, जबकि शेष आवेदन रद्द हो गए। आयोग ने कम आवेदन आने पर सीधे मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें चार अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।
ओबीसी अनारक्षित श्रेणी का एक पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने पर खाली रह गया। रोलनंबर 54500006 विनीत ठाकुर, 54500007 सन्नी कुमार, 54500010 बनीश कुमार, 54500011 राजेश कुमार को सफल घोषित किया गया है।