{"_id":"6106cb35372f8037ed607d25","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-staff-nurse-and-joa-accounts-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की परीक्षा
Sun, 01 Aug 2021 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:57 PM IST
सार
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सुबह व शाम के सत्र में रविवार को हुई।
विज्ञापन
कुल्लू में स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को स्टाफ नर्स और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया। स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 892 के पदों के लिए 11521 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 59 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट्स पोस्ट कोड 886 के पदों के लिए 10869 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन
यह परीक्षा भी सभी जिला मुख्यालयों में 55 परीक्षा केंद्रों में शाम के सत्र में दो से चार बजे तक हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में स्टाफ नर्स के लिए 220 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि 142 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 78 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहीं। शाम को जेओए अकाउंट्स की लिखित परीक्षा के लिए 220 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। 111 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 109 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्टाफ नर्स की परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए थे। 138 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 62 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा के लिए भी दो सेंटर थे। इनमें 400 अभ्यर्थियों में से 196 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सुबह व शाम के सत्र में रविवार को हुई। सभी सेंटरों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन