फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur conducted language teacher and steno typist exams

HPSSC: भाषा अध्यापक और स्टेनो टाइपिस्ट बनने के लिए हजारों ने दी परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 10:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 10:37 PM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में लिखित परीक्षा के लिए 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 254 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 146 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur conducted language teacher and steno typist exams
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को भाषा अध्यापक और स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा प्रदेश के चार जोन में आयोजित की। लिखित परीक्षा के लिए सुबह और शाम के सत्र में 37 सेंटर बनाए गए थे। भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 919 के पदों को भरने के लिए प्रदेशभर के 4901 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा प्रदेश के चार जोन के 21 केंद्रों में आयोजित की गई।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में लिखित परीक्षा के लिए 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 254 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 146 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। शाम को स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 907 के पदों को भरने के लिए 3666 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन


यह परीक्षा भी प्रदेश के चार जोन के 16 केंद्रों में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में लिखित परीक्षा के लिए 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 104 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 296 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो से चार बजे तक हई। वहीं आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed