फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur Conducted junior engineer civil and statistical assistant exam

जूनियर इंजीनियर की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी को थमाया सील खुला प्रश्नपत्र

Sun, 11 Apr 2021 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Conducted junior engineer civil and statistical assistant exam
जेई सिविल की परीक्षा देने के बाद बाल स्कूल हमीरपुर से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की जूनियर इंजीनियर (सिविल) की लिखित परीक्षा विवादों में आ गई है। जिला मुख्यालय नाहन में एक अभ्यर्थी को सील खुला प्रश्नपत्र दिए जाने के बाद परीक्षा के आयोजन पर सवाल उठ गए हैं। डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे श्वेत पुंडीर ने आरोप लगाया कि उन्हें सील खुला प्रश्न पत्र थमाया गया।

विज्ञापन


ऐसे में प्रश्न पत्र के लीक होने की भी आशंका हो सकती है। श्वेत पुंडीर ने बताया कि उन्हें परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मी ने बिना सील वाला प्रश्नपत्र दिया गया। जब इस बारे में परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र पहले से खुला था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुला प्रश्न पत्र बांटने से आशंका है कि प्रश्नपत्र को लीक किया गया है। ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मामले सामने आने से उन अभ्यर्थियों को नुकसान पहुंचता है, जो पिछले कई सालों से परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी जेई सिविल की परीक्षा 
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को जूनियर इंजीनियर (सिविल) और सांख्यिकी सहायक की लिखित परीक्षा प्रदेश भर में आयोजित की। पोस्ट कोड 825 जेई सिविल की लिखित परीक्षा रविवार को सुबह के सत्र में हुई। इसके लिए प्रदेश के 9435 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।


इस परीक्षा के लिए प्रदेश में 48 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। सायंकालीन सत्र में सांख्यकी सहायक पोस्ट कोड 866 की लिखित परीक्षा हुई। इसके लिए आयोग ने 47 परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। इस परीक्षा के लिए 10319 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed