फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur Conducted je mechanical and computer operator exam

हजारों ने दी जेई मेकेनिकल और कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा

Sat, 10 Apr 2021 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 10:38 PM IST
सार

  • जूनियर इंजीनियर मेकेनिकल के 6488 अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए थे 37 परीक्षा केंद्र 
  • कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा के लिए 6011 परीक्षार्थियों के लिए 35 केंद्र बनाए
  • कल जेई सिविल के 9435 अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश भर में 48 परीक्षा केंद्र किए स्थापित

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur Conducted je mechanical and computer operator exam
जेई मेकेनिकल की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शनिवार को जेई मेकेनिकल और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा ली। इसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोग ने सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 825 के तहत जेई मेकेनिकल की लिखित परीक्षा ली। इसके लिए प्रदेश में 37 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। जेई मेकेनिकल के लिए 6488 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे।

विज्ञापन


शनिवार को सायंकालीन सत्र में पोस्ट कोड 812 कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा हुई। आयोग ने 6011 परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश में 35 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इसी तरह पोस्ट कोड 825 जेई सिविल की लिखित परीक्षा रविवार को सुबह के सत्र में होगी। 9435 अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश में 48 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। सायंकालीन सत्र में सांख्यिकी सहायक पोस्ट कोड 866 की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसके लिए 47 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 10319 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शनिवार को जेई मेकेनिकल और कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। रविवार को भी दो पोस्ट कोड की परीक्षाएं होंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed