फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Hamirpur conducted investigator exam in himachal

सैकड़ों युवाओं ने दी इन्वेस्टिगेटर और असिस्टेंट केमिस्ट की परीक्षा

Mon, 17 Dec 2018 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur conducted investigator exam in himachal

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग हमीरपुर ने इन्वेस्टिगेटर और असिस्टेंट केमिस्ट के पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रदेश के चार जिलों के 26 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा ली। इन्वेस्टिगेटर पद के लिए पोस्ट कोड-618 और केमिस्ट असिस्टेंट के लिए पोस्ट कोड-638 के तहत परीक्षा ली गई। इन्वेस्टिगेटर के पदों को लिए चार जिलों में 17 परीक्षा केंद्र तथा केमिस्ट असिस्टेंट पद के लिए चार जिलों में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए।

विज्ञापन


ये परीक्षा केंद्र हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में रहे। इन परीक्षा केंद्रों में सुबह के सत्र में 10 से 12 बजे तक इंवेस्टिगेटर और शाम के सत्र में 2 से 4 बजे तक केमिस्ट असिस्टेंट की परीक्षा ली गई। इन्वेस्टिगेटर पद के लिए प्रदेश से 4923 अभ्यर्थियों और केमिस्ट असिस्टेंट के पदों के लिए प्रदेश से 2250 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed