{"_id":"5cd80f4ebdec2207917916c7","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-exam-at-135-centers-for-jbt-teacher-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर बनने के लिए प्रदेश के 135 केंद्रों में हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेबीटी टीचर बनने के लिए प्रदेश के 135 केंद्रों में हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जेबीटी अध्यापक बनने के लिए रविवार को प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को जेबीटी की लिखित परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 135 केंद्र स्थापित किए गए थे। आयोग ने परीक्षा के लिए 36000 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए थे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थी सुबह ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिभावक परीक्षा खत्म होने तक परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे रहे। परीक्षा के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स के लिए भी हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।