{"_id":"619a638590b72161c07a0ee3","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-development-officer-and-supervisor-screening-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 45 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 45 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 21 Nov 2021 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:50 PM IST
सार
डेवलपमेंट ऑफिसर की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में हुई। लिखित परीक्षा में 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 221 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा
विज्ञापन
डेवलपमेंट ऑफिसर की परीक्षा देकर आते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को डेवलपमेंट ऑफिसर और सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में करवाई। लिखित परीक्षा के लिए सुबह और शाम के सत्र में एक-एक सेंटर बनाया गया था। डेवलपमेंट ऑफिसर पोस्ट कोड 896 के पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 266 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा हमीरपुर जोन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में हुई। लिखित परीक्षा में 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 221 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई।
विज्ञापन
शाम को सुपरवाइजर पोस्ट कोड 917 के पदों के लिए 146 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा भी हमीरपुर जोन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में 32 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 114 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर बाद दो से चार बजे तक हुई। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन के एक-एक सेंटर में आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन