सचिवालय में क्लर्क की नौकरी का क्रेज, 156 पदों के लिए 87 हजार ने दी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने लिपिक पोस्ट कोड-692 की लिखित ली। प्रदेश भर परीक्षा के लिए 297 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए करीब 87000 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए थे। 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। दस हजार अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो गए।
आयोग ने परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र स्थापित किए। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में सुबह ही जुटना आरंभ हो गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ली गई। परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय सुबह दस बजे था। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से हुई। सभी जिला में परीक्षा के लिए केंद्र स्थापित किए गए थे। 87 हजार में से कितनों ने परीक्षा दी, इसका पता सोमवार को चलेगा।
डेस्क के बजाय फर्श पर बैठा दिए अभ्यर्थी
लिपिक की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को डेस्क पर बैठाने के बजाय फर्श पर ही बैठा दिया। इस कारण जो अभ्यर्थी डेस्क पर परीक्षा देने की तैयारी में गए थे और अपने साथ कार्डबोर्ड नहीं लेकर गए, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि, परीक्षा केंद्रों में नीचे बैठने के लिए टाट बिछाई गई थी, लेकिन दो दिन से जिले में हुई हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। इस कारण अभ्यर्थियों को ठंड का भी सामना करना पड़ा। दो घंटे तक फर्श पर बैठे रहने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि इस बारे कोई शिकायत नहीं आई है।