{"_id":"5f957a1024c1cf20110fb287","slug":"hpssc-hamirpur-conducted-auditor-panchayat-and-steno-typist-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों युवाओं ने दी ऑडिटर पंचायत और स्टेनो टाइपिस्ट परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हजारों युवाओं ने दी ऑडिटर पंचायत और स्टेनो टाइपिस्ट परीक्षा
Sun, 25 Oct 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को ऑडिटर पंचायत पोस्ट कोड 760 और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 755 के लिए लिखित परीक्षा करवाई। ऑडिटर पंचायत की लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश भर के करीब 25000 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों के मुख्यालय में करवाई गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 755 की लिखित परीक्षा शाम दो से चार बजे तक ली गई। इसके लिए करीब 7500 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए थे। स्टेनों टाइपिस्ट की परीक्षा भी प्रदेश के सभी जिला हेडक्वार्टर में ली गई। अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
बाल स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में ऑडिर पंचायत की परीक्षा के लिए 520 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 253 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए करवाई गई।
विज्ञापन