{"_id":"5b6a8fa64f1c1b923e8b5c37","slug":"hpssc-evaluation-schedule-for-13-post-codes","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC ने जारी किया मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC ने जारी किया मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 13 विभिन्न पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंद्रह अंकों की यह मूल्यांकन परीक्षाएं कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में होंगी। लिखित और स्किल टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग ने मूल्यांकन परीक्षाओं के लिए सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि यह मूल्यांकन परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी, जोकि 13 सितंबर तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोड 594 एमवीआई, पोस्ट कोड 583 ऑपथेलमिक ऑफिसर और पोस्ट कोड 598 जूनियर ऑडिटर की मूल्यांकन परीक्षा 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 590 साइंटिफिक असिस्टेंट, पोस्ट कोड 591 साइंटिफिक असिस्टेंट फिजिक्ल एंड बलेस्टिक, पोस्ट कोड 614 सीनियर ड्राफ्टसमैन आर्किटेक्चर और पोस्ट कोड 615 जूनियर ड्राफ्टसमैन की मूल्यांकन परीक्षा 14 अगस्त को, पोस्ट कोड 631 टीजीटी आर्ट्स की मूल्यांकन परीक्षा 16 अगस्त से 1 सितंबर, पोस्ट कोड 592 कंप्यूटर ऑपरेटर,
विज्ञापन
पोस्ट कोड 607 जेई इलेक्ट्रिकल और पोस्ट कोड 644 अकाउंटेंट की परीक्षा 4 सितंबर को, पोस्ट कोड 635 शास्त्री 5 से 13 सितंबर, जबकि पोस्ट कोड 588 सांख्यकी सहायक की मूल्यांकन परीक्षा 15 सितंबर को होगी।