{"_id":"5d9f49f08ebc3e93c02b12f3","slug":"hpssc-declared-the-results-of-these-three-recruitment-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया इन तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया इन तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम
Thu, 10 Oct 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें से दो पोस्ट कोड के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले हैं, जिसके चलते संबंधित पद खाली रह गए।
विज्ञापन
जबकि लैब तकनीशियन के चार पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 713 में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में वीडियो फिल्म एडिटर के एक पद के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला है। यह पद खाली रह गया है।
विज्ञापन
वहीं पोस्ट कोड 731 में हिमाचल प्रदेश कंट्रोलर, प्रिंटिग एंड स्टेशनरी विभाग में मेकेनिक इलेक्ट्रिकल के एक पद के लिए भी कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला है।
विज्ञापन
पोस्ट कोड 736 में हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय में लैब तकनीशियन के चार पदों के लिए रोलनंबर 736000002 कश्मीर सिंह, 736000118 शालू, 736000198 पूजा कुमारी और रोलनंबर 736000201 पल्लवी का चयन हुआ है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट (http://www.hpsssb.hp.gov.in).पर संपर्क किया जा सकता है।