फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared tgt arts recruitment exam result

टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 328 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Sat, 27 Oct 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared tgt arts recruitment exam result

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी के खाली 330 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर 328 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि अनुसूचित जाति के स्वतंत्रता सेनानी वर्ग और ओबीसी अनारक्षित श्रेणी का एक पद कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है।
विज्ञापन


 आयोग ने सितंबर 2017 को पोस्ट कोड 631 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी के 330 पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए बीएड और टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 27 मई 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद लिखित परीक्षा की मेरिट में रहे 1090 अभ्यर्थियों को आयोग ने आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया।


मूल्यांकन परीक्षा का संचालन 16 अगस्त से 1 सितंबर 2018 के बीच किया गया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अनुक्रमांक नंबर 631006810, 631020302 और 631000262 का अंतिम चयन न्यायालय के निर्णय के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed